भोजपुर : कोईलवर में सूर्य घर योजना शिविर में नहीं पहुंचे बैंक अधिकारी, ऋण संबंधी जानकारी के बिना लौटे उपभोक्ता

कोईलवर नगर पंचायत में पीएम सूर्य घर योजना के लिए शिविर लगा, लेकिन बैंक प्रतिनिधियों के न आने से उपभोक्ताओं को बिना जानकारी के लौटना पड़ा.

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभुकों की सुविधा के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय कोईलवर में विशेष शिविर लगाया गया.

शिविर का मुख्य उद्देश्य योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगाने के इच्छुक उपभोक्ताओं को बैंक ऋण से जुड़ी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना था.

हालांकि, सूचना के बावजूद किसी भी बैंक के अधिकारी या कर्मी के नहीं पहुंचने से उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा.

उपभोक्ताओं को ऋण लेने में आ रही है कठिनाई

मौके पर मौजूद बिजली विभाग के एसडीओ कुंदन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कई उपभोक्ताओं को बैंक से ऋण लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

इ इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए नगर पंचायत कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया गया है.

उन्होंने बताया कि शिविर में विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने के साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी कर रहे हैं.

300 यूनिट या उससे अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर जोर

बिजली विभाग के जेई प्रभात कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 300 यूनिट या उससे अधिक है, उन्हें फोन के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी दी जा रही है और शिविर में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह योजना काफी लाभकारी साबित हो सकती है.

शनिवार तक संचालित रहेगा शिविर, बैंक अधिकारियों की उपस्थिति की मांग

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में यह शिविर शनिवार तक संचालित रहेगा. ऐसे में इच्छुक उपभोक्ता शिविर में पहुंचकर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

हालांकि, पहले दिन बैंक प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण ऋण प्रक्रिया, दस्तावेजों और वित्तीय सहायता से जुड़े सवालों का समाधान नहीं हो सका.

उपभोक्ताओं ने मांग की कि अगले दिन शिविर में बैंक अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया आसान हो सके.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >