भोजपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, 9 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य

भोजपुर जिले में पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में 9 हजार से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य पर विशेष ध्यान दिया गया. डीएम ने बैंकों को ऋण आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया है ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकें.

PM Surya Ghar Yojana Bhojpur : भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, ऋण स्वीकृति, लंबित मामलों, रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना तथा बैंकवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.

भोजपुर जिले में 9 हजार से अधिक सोलर संयंत्रों का लक्ष्य

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भोजपुर जिले में 9 हजार से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित बैंक, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियां समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें.

बैंक प्रबंधकों को ऋण आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों के ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो. जिन आवेदनों में तकनीकी अथवा दस्तावेजी कमियां हों, उनका त्वरित निराकरण कर लाभुकों को अविलंब सूचित किया जाए, ताकि अधिकाधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल सके.

हरित ऊर्जा और उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केवल स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल ही नहीं है, बल्कि इससे आम उपभोक्ताओं के बिजली व्यय में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा.

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी

बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, सहायक समाहर्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक, पीएनबी, आरा, नोडल पदाधिकारी (बैंकिंग), कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरा एवं जगदीशपुर, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >