साइबर ठगों ने खाते से निकाले 94 हजार 800 रुपये

पीड़ित ने सहार व साइबर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

सहार.

स्थानीय थाना क्षेत्र के कोरन डिहरी के एक युवक के बैंक अकाउंट से साइबर ठगों ने पांच मिनट के अंदर 94800 रुपये की निकासी कर ली, जिसको लेकर युवक ने स्थानीय थाना एवं साइबर क्राइम में मामला दर्ज कराया है.

जानकारी के अनुसार कोरन डिहरी निवासी स्व अरविंद राय के पुत्र हरे कृष्णा कुमार राय उर्फ चिंटू गुरुवार के दिन दोस्तों के साथ गांव में बैठा था. उसी दौरान लगभग 11:48 मिनट पर मोबाइल हैंग करने लगा, जिसके कारण मोबाइल में कोई भी फंक्शन काम नहीं कर रहा था. 11 बजकर 55 मिनट के बाद मोबाइल अपने आप ठीक हो गया. इस दौरान पहला ट्रांजैक्शन 11 बजकर 48 मिनट पर सहनाज खान के नाम पर जीओ के अकाउंट पर 49,800 और 500 के ट्रांजैक्शन किया गया. वहीं, दूसरा ट्रांजैक्शन पिंटू शेख के अकाउंट पर 42000,1000, 1000 तथा 500 रुपये यानी कुल मिलाकर दूसरे अकाउंट पर 44500 रुपये की निकासी किया गया, जिसके बाद मोबाइल कार्य करना शुरू किया. मैसेज देखने के बाद चिंटू कुमार के होश उड़ गये. आनन-फानन में साइबर सेल एवं स्थानीय थाना इसकी शिकायत दर्ज करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >