गड़हनी.
नववर्ष के उपलक्ष्य में गड़हनी नगर पंचायत के आरडीएम उच्च विद्यालय के प्रांगण में नववर्ष पर गुरुवार को संत निरंकारी मिशन का विशेष सत्संग का आयोजन किया गया. अध्यक्षता महात्मा शत्रुघ्न चौधरी के व संचालन इंचार्ज बलराम केशरी ने किया. निरंकारी मिशन के प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव महाराज के जयघोष के साथ सत्संग की शुरुआत की गयी. सत्संग में उपस्थित सभी भक्तों ने निरंकारी सतगुरु माता सुदिक्षा के द्वारा दिये गये ब्रह्मज्ञान का अशोगान करते हुए कहा कि हम सब का सतगुरु के कृपा से ब्रह्मज्ञान को पाकर इस आत्मा को भी आजादी मिली है व सत्संग से जीवन सफल होता है. जीवन सतगुरु के ज्ञान के बाद सत्संग से ही बदला है. इस लिए सभी को सत्संग में समय रहते ही आ जाना चाहिए. सतगुरु आसन पर विराजमान महात्मा शत्रुघ्न ने अपने विचारों में फरमाते हुए कहा कि निरंकारी सत्संग में तभी कोई शामिल हो पाता है, जब स्वयं सतगुरु की कृपा प्राप्त होती है. वरना यहां पहुंच पाना मुश्किल है तथा साथ संगत से नाता जुड़ना बहुत भाग्य की बात होती है. इसलिए जीवन में संतों का संग यानी सत्संग करना बहुत जरूरी है. मौके पर संत जी,श्री प्रकाश गुप्ता, मनोज केशरी,मुरली मनोहर जोशी,रविरंजन केशरी,कमलेश,सुमित केशरी, प्रमोद राम समेत सैकड़ों उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
