तेजस्वी की माई-बहिन योजना की गांव-गांव में जानकारी दें : सतीश

राष्ट्रीय जनता दल ने अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में "सामाजिक न्याय परिचर्चा " कार्यक्रम का आयोजन

आरा/अगिआंव.

राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर जिला इकाई ने अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और संगठनात्मक कार्यशैली के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना है.

अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने की. कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व द्वारा गठित विशेष प्रशिक्षण टीम के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया. मुख्य वक्ता मखदुमपुर के विधायक सतीश दास ने सामाजिक न्याय की अवधारणा, पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि एवं इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समानता के विचार को लेकर पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की सरकार बनने पर बेरोजगारों को रोजगार, गैस सिलिंडर के दाम 500 रुपये, 200 यूनिट बिजली मुफ्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1500 रुपये, माई- बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपये दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के विचारों को जीवन में अपनाने की जरूरत है. उन्होंने चुनावी प्रबंधन, रणनीति निर्माण और बूथ स्तर की तैयारी पर भी विशेष जानकारी दी. कार्यक्रम में आये प्रदेश के नेताओं का अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय राजद नेताओं ने अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया.कार्यक्रम में प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, नंदकिशोर सिंह, प्रमुख मुकेश सिंह यादव, जिला प्रवक्ता आलोक रंजन, जिप अध्यक्ष आशा पासवान, श्री निवास सिंह, एकराम आलम, सुरेंद्र यादव, हाकिम प्रसाद, विमल कुमार सिंह, नंद कुमार यादव, शैलेंद्र राम, विनोद चंद्रवंशी, मनु यादव, मुन्ना अंसारी, सोनू राय, ई. रवि आनंद, योगेंद्र महतो, मनु राठौर, अनूप मौर्य, सत्यनारायण यादव, अमित ठाकुर, अरुण यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और राजद की नीति, विचारधारा एवं कार्ययोजना को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >