चरपोखरी में महिला और बच्चों सहित छह लोग जख्मी

सभी घायल एक ही परिवार के हैं सदस्य

चरपोखरी. थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के एक घर पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही घर के महिला और बच्चों सहित आधा दर्जन लोग जख्मी गये. बताया जा रहा है कि सियाडीह गांव निवासी दशई पंडित के घर गुरुवार की दोपहर में गरज के साथ हुई बारिश के दौरान एक कमरे में वज्रपात हो गया, जिसमें दशई पंडित की पत्नी सुनैना देवी, पूजा देवी, सिंटू पंडित, सुमन कुमारी, सौम्या कुमारी झुलस गये. आनन-फानन में परिजनों द्वारा सभी को इलाज के लिए सीएचसी चरपोखरी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >