योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने व लाभुकों को लाभ देने का सांसद ने दिया निर्देश

सांसद सह अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में दिशा की बैठक आयोजित की गयी.

आरा. सांसद सह अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में दिशा की बैठक आयोजित की गयी. समीक्षा के क्रम में सांसद ने गत बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन के आधार पर जिले में संचालित प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री पोषण योजना, समेकित बाल विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया और उनकी प्रगति की गहन समीक्षा की. उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना पर बल देते हुए कहा कि जिले के असहाय एवं झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कार्यपालक अभियंता, सोन नहर प्रमंडल, आरा को निर्देश दिया कि मई माह के अंत तक सभी नहरों की उगाही का कार्य सुनिश्चित किया जाये. कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारियों को समय पर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना जिला प्रशासन का कर्तव्य है. निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं की जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण सहित अन्य योजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखना तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्हें पूरा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. बैठक के दौरान बिजली, पानी, पर्यावरण सुरक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, जन वितरण प्रणाली एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विशेष चर्चा की गयी. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे तय समय सीमा के भीतर योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. बैठक में राधा चरण शाह, बिहार विधान परिषद सदस्य, श्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, बिहार विधान परिषद सदस्य, राम विशुन सिंह, विधानसभा सदस्य, शिव प्रकाश रंजन, विधानसभा सदस्य, इंदु देवी, महापौर, आशा देवी, अध्यक्ष, जिला परिषद, जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त डॉ अनुपमा सिंह, सभी प्रखंड प्रमुख, नगर अध्यक्ष, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >