खरौनी में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या

परिजनों ने झाड़-फूंक का झूठा आरोप लगा हत्या करने की कह रहे बात

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खरौनी गांव में गुरुवार की रात ओझाई करने का झूठा आरोप लगा एक अधेड़ की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक के सिर व ललाट पर कट लगा हुआ खून का निशान पाया गया है. परिजन द्वारा गांव के ही व्यक्तियों पर पीट-पीटकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है.

घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी स्व. दारोगा राम के 55 वर्षीय पुत्र किशोरी राम हैं. वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. इधर मृतक के बेटे राजू ने बताया कि उसके पिता ओझा थे. वह झाड़-फूंक करते थे. खरौनी टोला निवासी बबन राम का बुखार नहीं जा रहा था, जिसको लेकर वह उसके पिता पर झूठा आरोप लगा रहा था कि तुम्हीं ने कुछ किया है. इसके बाद गुरुवार की रात बबन राम अपने अन्य लोगों के साथ उसके घर के पास आया और उनकी लात-घुसो व लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अधेड़ की मौत सिर पर मारने पर चोट लग जाने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. वहीं, दूसरी तरफ मृतक के बेटे राजू ने खरौनी टोला निवासी बबन राम एवं उनके साथ रहने वाले लोगों पर अपने पिता की लाठी-डंडे एवं लोहे के खंती से मारकर कर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी सरस्वती कुंअर, तीन पुत्री भागमन, मीरा, जीरा व चार पुत्र पप्पू , पामा, दारा एवं राजू है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >