मोटर चालू करने के दौरान करेंट लगने से महिला की मौत

हसन बाजार थाना क्षेत्र के रसौली गांव में बुधवार की सुबह हुई घटना

आरा.

जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के रसौली गांव में बुधवार की अहले सुबह बिजली के करेंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतका हसन बाजार थाना क्षेत्र के रसौली का निवासी नीतीश कुमार की 23 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी है. बताया जाता है कि बुधवार की अहले सुबह वह घर के आंगन में पानी के लिए मोटर चालू करने गयी हुई थी.

उसी दौरान वह विद्युत करेंट की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. इधर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव निवासी व मृतका के पिता अमर पासवान के द्वारा स्थानीय थाना में लिखित भी आवेदन दिया गया है. उनके द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बुधवार की अहले सुबह करीब उनकी बेटी पिंकी कुमारी आंगन में मोटर चालू करने गयी उसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना में उन्हें किसी भी व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का कोई संदेह नहीं है और नही, वह किसी प्रकार का कोई कानूनी कार्रवाई करना चाहते हैं. इसके बाद उनके द्वारा शव का दाह-संस्कार कर दिया गया. बताया जाता है कि मृतका की शादी वर्ष 2021 में हुई थी. उसे ढाई वर्ष का एक पुत्र सोनू है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >