आरा में चलती ट्रेन में मोबाइल बचाना पड़ा भारी, झपटमार को पकड़ने की कोशिश में यात्री ट्रैक पर गिरा, RPF ने आरोपी को दबोचा

पटना से दिल्ली जा रहे एक यात्री की चलती ट्रेन में मोबाइल झपटने की कोशिश ने जान जोखिम में डाल दी. मोबाइल बचाने के प्रयास में यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया. RPF जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया.

Bhojpur News : भोजपुर जिले के बिहिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में मोबाइल झपटने की कोशिश एक यात्री पर भारी पड़ गई. मोबाइल बचाने और झपटमार को पकड़ने के प्रयास में यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया.

पटना से दिल्ली जा रहा था यात्री, स्टेशन पर हुई वारदात

जानकारी के अनुसार पटना साहिब के हुमाद गली निवासी रंजीत यादव के पुत्र अंकित कुमार पटना से दिल्ली जाने के लिए मगध एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. ट्रेन के बिहिया रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान एक उचक्के ने उनका मोबाइल झपटने का प्रयास किया.

मोबाइल बचाने की कोशिश में ट्रेन से नीचे गिरा युवक

मोबाइल बचाने और आरोपी को पकड़ने की कोशिश में अंकित कुमार का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़े. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं. मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

RPF की फुर्ती से आरोपी मौके पर ही गिरफ्तार

घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर वार्ड संख्या तीन निवासी धनपत प्रसाद के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस कर रही आगे की कानूनी कार्रवाई

आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं घायल यात्री का इलाज जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailendra kumar gupt

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >