भोजपुर : बिहिया पुलिस ने लापता किशोर को सकुशल बरामद किया, परिजनों ने जताई थी अपहरण की आशंका

बिहिया के बहोरनपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता चल रहे किशोर दीपक कुमार ठाकुर को सकुशल बरामद कर लिया है. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी.

Bhojpur News : बिहिया के बहोरनपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता चल रहे एक किशोर को सकुशल बरामद कर लिया है. बरामद किशोर की पहचान दीपक कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार किशोर अचानक बिना बताए घर से गायब हो गया था.

काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों में अनहोनी की आशंका गहरा गई थी. इसके बाद किशोर के पिता ने बहोरनपुर ओपी में लिखित शिकायत दी थी. शिकायत में उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए कहा था कि उनका पुत्र दिल्ली या किसी अन्य शहर में किसी लड़की के संपर्क में है और उसे बहला-फुसलाकर रखा गया है.

तकनीकी अनुसंधान और गौरा गांव से बरामदगी

मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इसी क्रम में बहोरनपुर थाना क्षेत्र के ही गौरा गांव से किशोर को बरामद कर लिया गया.

किशोर से पूछताछ और मामले की गहन जांच

फिलहाल पुलिस ने किशोर को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि किशोर के गायब होने के कारणों और मामले के अन्य बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailendra kumar gupt

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >