भोजपुर : गड़हनी के नहसी गांव में 53 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, आहर में मिला शव

भोजपुर जिले के गड़हनी में एक 53 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, वह खेत जाते समय आहर में डूब गए थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में शनिवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. वहीं परिजन द्वारा आहर में डूबने से मौत होने की बात कही जा रही है.

जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव वार्ड नंबर-1 निवासी स्व. धर्मदेव राम के 53 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश हैं. वह पेशे से किसान थे.

आहर से निकालकर अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया

इधर, मृतक के बेटे विवेक कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह वह घर से खेत जाने के लिए निकले थे. बीच रास्ते में एक आहर पड़ता है. खेत जाने के क्रम में वह आहर में गिरकर डूब गए. कुछ देर बीत जाने के बाद जब वे लोग खेत में जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि वह आहर में गिरे पड़े हैं.

जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें आहर से बाहर निकाला और अपनी संतुष्टि को लेकर सदर अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सक ने देखकर उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौत के कारणों पर असमंजस

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अधेड़ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

Also Read : बोधगया : निरंजना नदी में 18 वर्षीय युवक डूबा, रिवर साइड रोड जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जानिए पांच तस्वीरों में पूरी खबर

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह वह खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और खेत में गिर जाने से उनके मौत होने की बात सामने आ रही है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी मीरन देवी, दो पुत्री खुशबू, खुशी व दो पुत्र विवेक कुमार एवं अभिषेक कुमार हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उनकी पत्नी मीरा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >