डीएम-एसपी इवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी इवीएम-वीवीपैट मैनुअल के अनुसार किया गया निरीक्षण

आरा.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्लॉक रोड स्थित इवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान इवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश दिये गये.

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी इवीएम-वीवीपैट मैनुअल के अनुसार इवीएम-वीवीपैट के भंडारण, रख-रखाव एवं सुरक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश प्रदान किये. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल आरा एवं प्रभारी पदाधिकारी, अग्निशमन भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >