आरा : महंथ महादेवानंद महिला कॉलेज में BCA एडमिशन की प्रवेश परीक्षा 14 अगस्त को, 60 सीटों पर नामांकन

महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में बीसीए सत्र 2026-29 के लिए प्रवेश परीक्षा 14 अगस्त को आयोजित की जाएगी. कुल 60 सीटों पर नामांकन होगा, जिसके लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य है.

महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में बीसीए सत्र 2026-29 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 14 अगस्त 2026 को किया जाएगा. परीक्षा महाविद्यालय के बीसीए विभाग में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी. इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित ने दी.

प्रवेश परीक्षा के लिए पात्रता और समर्थ पोर्टल की अनिवार्यता

प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में केवल वही छात्राएं शामिल हो सकेंगी, जिन्होंने पूर्व में समर्थ पोर्टल के माध्यम से नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तथा आवेदन के दौरान किसी भी वरीयता क्रम में महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय को चुना है.

उन्होंने बताया कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के निर्देश एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के मानकों के अनुरूप महाविद्यालय स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित कर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Also Read : गया जी : तीन साल से प्रेमी से फोन पर करती थी बात, अब छोटे बेटे संग महिला लापता; पति से मांगी गई 5 लाख की फिरौती

बीसीए में 60 सीटों पर होगा नामांकन और आरक्षण नियम

प्राचार्य ने बताया कि AICTE की ओर से महाविद्यालय के बीसीए वोकेशनल प्रोग्राम में कुल 60 सीटें स्वीकृत की गई हैं. नामांकन प्रक्रिया में AICTE के निर्धारित नियमों के साथ-साथ बिहार सरकार की आरक्षण नियमावली का पूरी तरह पालन किया जाएगा.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

छात्राओं के लिए आवश्यक निर्देश और दस्तावेज

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र आवेदित छात्राओं से निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अपील की है. छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने के लिए समर्थ पोर्टल से जारी आवेदन प्रपत्र की छायाप्रति एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >