आरा: जेनरेटर नहीं बदला तो कोर्ट बहिष्कार जारी रहेगा, जगदीशपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, हाईकोर्ट तक उठाई आवाज

जगदीशपुर व्यवहार न्यायालय में खराब जनरेटर की समस्या को लेकर अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, प्रशासन से नया जनरेटर लगाने की मांग की।

Bhojpur News : जगदीशपुर व्यवहार न्यायालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर अधिवक्ता संघ ने सोमवार को न्यायालय परिसर में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार चौबे ने की. अधिवक्ताओं ने लंबे समय से खराब पड़े जेनरेटर को बदलकर नया जेनरेटर लगाने की मांग की.

ढाई महीने से खराब है जेनरेटर

अधिवक्ताओं ने कहा कि व्यवहार न्यायालय का जेनरेटर करीब ढाई महीने से खराब पड़ा है. इस संबंध में न्यायालय के पदाधिकारियों, जिला जज और पटना हाईकोर्ट को कई बार लिखित सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार मांग के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है.

बिजली कटते ही ठप हो जाता है न्यायिक कार्य

अधिवक्ताओं ने बताया कि बिजली कटने पर प्रतिदिन दो से ढाई घंटे तक न्यायालय का कार्य प्रभावित रहता है. कोर्ट कक्षों में अंधेरा छा जाता है, जिससे अधिवक्ताओं, न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों को काम करने में भारी परेशानी होती है. दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को भी घंटों इंतजार करना पड़ता है.

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जारी रहेगा बहिष्कार

अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि पटना हाईकोर्ट और संबंधित अधिकारी उनकी मांगों पर शीघ्र सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समाधान नहीं करते हैं, तो न्यायालय कार्य का बहिष्कार अनवरत जारी रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि व्यवहार न्यायालय में बुनियादी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, जिनकी ओर कई बार ध्यान दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

नया जेनरेटर लगाने की उठी मांग

अधिवक्ता संघ ने मांग की कि लंबे समय से खराब पड़े जेनरेटर को तत्काल हटाकर नया जेनरेटर लगाया जाए, ताकि न्यायिक कार्य बाधित न हो और वादकारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

प्रदर्शन में उत्तम प्रसाद, चंद्रभूषण सहाय, जयकांत दुबे, हर्षवर्धन सिंह, महासचिव पंकज द्विवेदी, मुकुल विकास श्रीवास्तव, धर्मेश सिंह, शिवाजी सिंह, अनिल सिंह, सुनील कुशवाहा, राजबलब प्रसाद, मोहम्मद जाहिद हुसैन, तैयब हुसैन, कुमार सौरव, भूपेंद्र सिंह, बार प्रवक्ता विनोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay kumar mish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >