संत शिरोमणि रविदास की 650वें जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी से पटना जा रहा कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत उदवंतनगर प्रखंड के छोटी सासाराम में भाजपा नेता मनीष रौशन के नेतृत्व में किया गया.
कलश वंदन यात्रा संत रविदास की जन्मस्थली सिर गोवर्धनपुर वाराणसी से शुरू हुई. यह यात्रा पटना के महावीर मंदिर में समाप्त होगी.
रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना
भोजपुर जिले के एकमात्र रविदास मंदिर का निर्माण समाजसेवी मनोहर लाल एवं मधु सुमित्रा भारती के द्वारा छोटी सासाराम में कराया गया है.
भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली गई कलश वंदन यात्रा के छोटा सासाराम पहुंचने पर बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर और मनीष रोशन ने माथे पर कलश लेकर मंदिर में प्रवेश किया तथा पूजा-अर्चना की. इस मौके पर लोगों ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला.
उपस्थित प्रमुख अतिथि एवं कार्यकर्ता
मौके पर उपस्थित लोगों में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, मनोहर लाल, मधु सुमित्रा भारती, राम दिनेश यादव, ममता सिंह, श्री भगवान सिंह, धीरेंद्र सिंह, संतोष पांडेय, संजय सिंह, अशोक कुमार, सुनील कुमार राम, नरेंद्र तिवारी, निशांत सिंह सेंगर समेत भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.
