जगदीशपुर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 30 सितंबर को मतदान

जगदीशपुर बार एसोसिएशन में नौ पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू हो गई है, जो 23 सितंबर तक चलेगी. 30 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए 196 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी है.

Bar Association Election: जगदीशपुर बार एसोसिएशन के नौ पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार, 21 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. नामांकन की प्रक्रिया 23 सितंबर तक चलेगी. चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल विकास श्रीवास्तव को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. उनकी देखरेख में चुनाव की सभी प्रक्रियाएं संपन्न करायी जाएंगी.

24 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. इसके बाद 30 सितंबर को मतदान कराया जायेगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतों की गिनती कर चुनाव परिणाम घोषित किये जाएंगे.

196 अधिवक्ता करेंगे मतदान

बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 196 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क शुरू कर दिया है. विभिन्न पदों के लिए दावेदारी को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चा का दौर भी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >