प्रखंड अंतर्गत बसौरी पंचायत में वार्ड पांच बनेगा एससी- एसटी मॉडल टोला

टोले में अनुसूचित जाति-जनजातियों के करीब 40 से 45 घर हैं

तरारी

. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसौरी पंचायत का अनुसूचित जाति टोला वार्ड संख्या -5 का अनुसूचित जाति – जनजातियों के विकास के लिए मॉडल टोला के रूप में चुना गया है. बीडीओ अशोक कुमार ने इसकी रिपोर्ट जिला को भेज दी है. रिपोर्ट में बताया गया कि इस टोले में अनुसूचित जाति-जनजातियों के करीब 40 से 45 घर हैं. जनसंख्या लगभग 225 से 250 के बीच हैं.

टोले में शीर्ष स्ट्रीट लाइट, खेल मैदान, शौचालय, पेयजल, गली और नली का निर्माण कराया जायेगा. महिलाओं को जीविका के माध्यम से सेनेट्री पैड और सिलाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इससे उन्हें रोजगार से जोड़ा जायेगा. आधार कार्ड , जॉब कार्ड और आयुष्मान कार्ड का सौ फीसदी निर्माण किया जायेगा. खेल मैदान में ओपन जिम और अन्य खेल सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लाइब्रेरी और मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जायेगा. मॉडल सामुदायिक भवन का भी निर्माण होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >