ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार किराना दुकानदार की मौत

इलाज के दौरान पीरो पीएचसी ले जाने के दौरान तोड़ा दम

आरा.

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जिले के ईमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा बेरई मोड़ के समय बुधवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार किराना दुकानदार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौत हो गई. इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उक्त ट्रक को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार मृतक ईमादपुर थाना क्षेत्र के मोआप खुर्द वार्ड नंबर-तीन निवासी नवलाख साह के 42 वर्षीय पुत्र राजकुमार गुप्ता है. वह गांव में ही किराना दुकान चलाते थे. इधर, मृतक के छोटे भाई विकाश कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह बाइक द्वारा मोपती बाजार किराना का सामान लाने जा रहे थे. उसी दौरान सहियारा बेरई मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए पीरो पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़े थे. उनके परिवार में मां चिंता देवी, पत्नी चंचल देवी व एक पुत्र अमरजीत एवं एक पुत्री सलोनी कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां चिंता देवी, पत्नी चंचल देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >