अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती समेत तीन को मारी टक्कर

घायलों को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना किया गया रेफर

आरा.

आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमाल मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती समेत तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसके बाद नेशनल हाइवे (1033) एंबुलेंस कर्मियों द्वारा उन्हें जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. जबकि जख्मी दंपती का इलाज आरा सदर अस्पताल कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायलों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ का निवासी 45 वर्षीय निर्मल राम, 40 वर्षीया पत्नी उषा देवी एवं 25 वर्षीया उनकी भाभी का भाई सुनील राम शामिल हैं. इधर उषा देवी ने बताया कि उसकी भाभी रीता देवी के घर छठ हुआ है, जिसको लेकर गुरुवार को वह अपने पति लक्ष्मण राम के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव विश्वकर्मा मंदिर अपने भाभी के घर छठ में शामिल होने आयी थी. शुक्रवार की दोपहर जब वह अपने पति लक्ष्मण राम एवं अपनी भाभी के भाई सुनील राम के साथ बाइक से वापस गांव कारीसाथ लौट रही थी. उसी बीच धमार मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद नेशनल हाइवे (1033) एंबुलेंस कर्मियों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद सुनील राम की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. जबकि जख्मी लक्ष्मण राम एवं उनकी पत्नी उषा देवी कैलाश आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >