बाजार समिति मुहल्ले में नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या

सास व ससुर गिरफ्तार, मृतका का पति और ननद फरार

आरा. नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति मुहल्ले में रविवार की देर रात एक नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतका के परिजन द्वारा ससुरालवालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है. घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है. घटना की सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष कमल जीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली. जानकारी के अनुसार मृतका नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति मुहल्ला निवासी अंटु कुमार उर्फ चंदन की 24 वर्षीया पत्नी रौशनी कुमारी है. इधर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी व मृतका के पिता महेश साहू उर्फ टुन्नी बाबू ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रौशनी कुमारी की शादी 27 अप्रैल वर्ष 2022 को नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति मुहल्ले निवासी ललन प्रसाद के पुत्र अंटु कुमार उर्फ चंदन से लेनदेन एवं पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ की थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी शादीशुदा ननद जो उसके ससुराल में रह रही थी. उसके द्वारा घरेलू विवाद को लेकर बराबर झगड़ा किया जा रहा था, जिसको लेकर पंचायत भी हुई थी. उसके बाद वह अपने ससुराल चली गयी. इसके बाद उसके पति द्वारा बुलेट बाइक को लेकर उससे झगड़ा किया जाने लगा पर समझाने-बुझाने के बाद वह मान गया, लेकिन उसके पति एवं सास द्वारा बराबर किसी न किसी घरेलू विवाद को लेकर उसके साथ झगड़ा, मारपीट एवं उसे प्रताड़ित भी किया जाने लगा. जिसको लेकर उसके ससुर को उन लोगों ने बुलाया था. उसके ससुर आए और कान पड़कर उठ बैठ भी की थी और अपनी गलती स्वीकार की थी कि आगे से ऐसा नहीं होगा. वरना आप लोग जो चहियेगा वह सजा दीजिएगा. इसके बाद बात खत्म हो गई थी. इसी बीच रविवार की रात उनके दामाद द्वारा फोन कर कहा गया कि उसकी तबीयत काफी खराब है और हमलोग शहर के जीत शर्मा सहित कई महिला चिकित्सक के पास उसे लेकर गए पर कोई नहीं है. जिसके बाद हम लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए हैं. सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में मौजूद चिकित्सक से अपनी बेटी के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ससुराल वालों द्वारा उसे मृत अवस्था में ही यहां लाया गया था. वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता महेश साहू उर्फ टुन्नी बाबू ने उसके पति अंटु कुमार उर्फ चंदन,सास शीला देवी एवं ससुर ललन प्रसाद पर घरेलू कलह के कारण अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. वही इस मामले में नवादा थानाध्यक्ष कमल जीत ने बताया कि घटना जानकारी मिलने एवं प्राथमिक दर्ज होने के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर ललन प्रसाद एवं सास शीला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही उसके पति की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि मृतका अपने दो भाई व एक में बड़ी थी एवं अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी. उसके परिवार में मां, दो भाई नीरज कुमार,धीरज कुमार एवं 9 माह की पुत्री वैष्णवी है. साथ ही मृतका 6 माह की गर्भवती भी थी. घटना के बाद में मृतका के घर में कोहराम मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर