सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मेंद्र की विदाई व स्थानांतरित शिक्षिकाएं सम्मानित

इस अवसर पर सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपने -अपने विचार व्यक्त किये

आरा.

मध्य विधालय, जमीरा में सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मेंद्र कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. सर्वप्रथम समारोह में प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि इनके सेवानिवृत्त होने से विद्यालय को अपूर्णीय क्षति पहुंची है. सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं सहित छात्र- छात्राओं ने भी अश्रुपूर्ण विदाई देने का काम किया.

तत्पश्चात सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को अंगवस्त्र देने के साथ मिठाई खिलाई गई. इसके पूर्व कार्यक्रम का प्रारम्भ दीपोत्सव जलाने के उपरांत हुआ. इसके साथ ही सभी अतिथि शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र देने का काम किया गया.इस अवसर पर सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपने -अपने विचार व्यक्त किये. वहीं इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं तनुजा कुमारी एवं नीलम कुमारी, जो 10 2 में चयनित होकर गोपालगंज एवं रोहतास चली गई है, उन्हें सम्मान समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया था. जो सभी के लिए आकर्षण की केंद्र बनी हुई थी. सम्मान समारोह के समापन के बाद खोईछा देकर पारंपरिक रिति-रिवाज का पालन करते हुए शिक्षिका प्रियंका गुप्ता के द्वारा तनुजा कुमारी एंव नीलम कुमारी को सम्मानित किया गया. इस मौके पर समारोह में सतेन्द्र कुमार, तनुजा कुमारी, नीलम कुमारी, प्रियंका गुप्ता, शिवजी मिश्र, श्रवण कुमार, कुमुद रंजन, बिकास कुमार सिंह, उज्जवल जी, सुनिता, ममता, रंजना, अराधना, नरगिस, नेहा,अमृतेश, श्वेता,रफत यास्मीन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >