भारतीय सैन्य बल की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम : प्रो.बलिराज

पहलगाम हमले में जान गवाये लोगों को दी गयी श्रद्धांजलि

आरा.

भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता वीकेएसयू के सीनेटर प्रो बलिराज ठाकुर ने की, जिसमें पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 निर्दोष लोगों की हत्या पर शोक व्यक्त किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

अध्यक्ष प्रो.ठाकुर ने पाकिस्तान की हरकत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ””लात के पात्र बात से नहीं समझते””. प्रो.ठाकुर ने भारतीय सैन्य बल की कामयाबी पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों के अड्डे पर प्रहार कर पहलगाम के नरसंहार का बदला ले लिया है. भारतीय सैन्य बल की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही होगी. प्रो ठाकुर ने पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा पूंछ के एलओसी पर 15 व्यक्तियों की हत्या की और 44 लोगों से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गये. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पाकिस्तानी सेना के कायराना हरकत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सैन्य बल ने सिविलियन को बचाते हुए आतंकी अड्डों पर प्रचंड प्रहार किया. अब भारतीय सेना इसका भी मुंहतोड़ जवाब देकर पाकिस्तान को सबक सिखा दे. बैठक का संचालन सम्मेलन के प्रधानमंत्री डॉ.नंदजी दूबे और डॉ.दिवाकर पांडेय ने शोक प्रस्ताव पढ़ा.अन्य लोगों में शिवदास सिंह, कवि समीक्षक जितेंद्रकुमार, सत्यनारायण उपाध्याय,शशिकांत तिवारी,पिटू सिंह,मधु मिश्र ,रंगजी सिंह,पंकज कुमार, डॉ.रवीन्द्र कुमार ठाकुर थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >