फरार आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार

फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने की कार्रवाई

तरारी.

प्रखंड के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग मामलों में फरार अभियुक्तों के घर में शुक्रवार को पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है. इसकी जानकारी देते हुए सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने दी.

बताया कि कांड संख्या272/19 के केस में फरार फून्नू कुमार उर्फ ब्रजेश व 2017 के कांड में फरार हरेंद्र सिंह के घरों में इश्तेहार चिपकाया गया है. साथ ही इमादपुर थानाध्यक्ष थाना क्षेत्र कांड संख्या 223/2018 में फरार अभियुक्त नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंडनपुर निवासी अभिषेक उपाध्याय के घर में इश्तेहार चिपकाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >