आरा में दो सड़क हादसों में सगे भाई-बहन समेत पांच घायल, एक पटना रेफर

भोजपुर जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार सगे भाई-बहन समेत कुल पांच लोग जख्मी हो गए. एक गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है.

भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार सगे भाई-बहन समेत पांच लोग जख्मी हो गए. हादसों के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से एक की हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया.

बिहिया में बाइक के सामने भैंस आने से हुआ हादसा, भाई-बहन समेत 3 जख्मी

पहली घटना बिहिया थाना क्षेत्र के चकरही एवं चकवध गांव के बीच शुक्रवार की रात घटी. जहां बाइक सवार सगे भाई-बहन समेत तीन लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी हो गए.

घायलों में शाहपुर थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव निवासी जयराम राम का 12 वर्षीय पुत्र पवन कुमार, 16 वर्षीया पुत्री अनीता कुमारी एवं तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी राधा मोहन राम का 15 वर्षीय पुत्र समीर कुमार शामिल हैं.

ममेरे नाना के घर से कमरिया गांव जाने के दौरान हुई घटना, समीर पटना रेफर

घायलों के परिजनों ने बताया कि समीर कुमार शुक्रवार को बाइक से शाहपुर के कुंडेश्वर गांव अपने ममेरे नाना जयराम राम के घर गया था.

वहां से वह अपनी मौसी अनीता कुमारी व मामा पवन कुमार को साथ लेकर बाइक से तीयर थाना क्षेत्र के कमरिया गांव रिश्तेदार के घर जा रहा था. रास्ते में चकरही और चकवध गांव के बीच अचानक बाइक के सामने भैंस आ गई, जिससे तीनों गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी समीर कुमार को गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट के समीप दो बाइकों में हुई सीधी भिड़ंत

दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव के समीप शनिवार की सुबह घटी, जहां दो मोटरसाइकिलों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई.

Also Read : भोजपुर : स्कॉर्पियो में खेल-खेल में घुसा 5 साल का मासूम, अंदर से लॉक हुई गाड़ी; दम घुटने से मौत

इस हादसे में एक किशोर समेत दो लोग जख्मी हो गए. घायलों में बेलघाट गांव निवासी रामाशंकर का 17 वर्षीय पुत्र करिया कुमार एवं उसी गांव के कमल प्रसाद का 24 वर्षीय पुत्र छोटे लाल प्रसाद शामिल हैं.

धोबहा से लौटने और बाजार जाने के क्रम में टकराईं दोनों बाइकें

करिया कुमार के परिजनों ने बताया कि वह बाइक से धोबहा से वापस अपने गांव लौट रहा था, जबकि छोटे लाल प्रसाद गांव से बाजार की ओर जा रहा था.

इसी दौरान बेलघाट गांव के समीप दोनों की तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गईं, जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >