नगर में जाम से घंटों लोग रहे परेशान

बेतरतीब परिचालन व सड़कों का संक्रमण है मुख्य कारण

आरा.

नगर में महाजाम से नगरवासी काफी परेशान रहे. शिवगंज चौक से लेकर जेल रोड, बड़ी मठिया, करमन टोला, महावीर टोला में जाम से कराहते रहे एवं त्राहिमाम करते रहे. स्थिति ऐसी थी कि पुलिस की गाड़ी भी जाम में फंसकर सायरन बजाते रह गयी, पर जाम से निकल नहीं पायी. एक तरफ सरकार व प्रशासन द्वारा जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कई उपाय किये जा रहे हैं. इसके तहत पूर्वी गुमटी के पास ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है, ताकि जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके. इसके बावजूद जाम की समस्या नगरवासियों का पीछा नहीं छोड़ रही है. प्रतिदिन कहीं ना कहीं सड़कों पर जाम की भयंकर स्थिति बन रही है. जाम में फंसकर घंटों समय की बर्बादी होती है.

लगभग दो घंटे तक लगा रहा जाम :

शिवगंज चौक से लेकर जेल रोड, बड़ी मठिया, करमन टोला, महावीर टोला में लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. एंबुलेंस, रसोई गैस सिलिंडर की गाड़ी सहित स्कूल बसें भी फंसी हुई थीं.

पतली सड़कों पर अधिक संख्या में वाहनों के चलते होता है जाम : नगर की सैकड़ों वर्ष पुरानी पतली सड़कें दर्जनों गुना बढ़ गए वाहनों का बोझ नहीं उठा पा रही हैं. वहीं जिले की कई सड़कें भी इसी स्थिति में हैं. नगर को छोड़कर पटना, बक्सर, सासाराम, भभुआ, छपरा, जहानाबाद, औरंगाबाद आदि जगहों पर जानेवाली गाड़ियों के लिए बाईपास नहीं होने के कारण जाम की स्थिति में और भी समस्या पैदा करती हैं.

बेतरतीब परिचालन से जाम हो रही है सड़कें :

नगर में बाइक चालकों द्वारा बेतरतीब परिचालन से सड़कें प्राय जाम हो रही हैं. लेनिंग व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है. बाइक चालक कहीं भी बाइक को जाम के बीच में ले जाते हैं. सभी को जाने की जल्दी बाजी होती है. इस कारण लेनिंग व्यवस्था का पालन नहीं किया जाता है. इससे सड़कें जाम हो जाती हैं. इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >