आरा में शहीद ऊधम सिंह बलिदान दिवस पर पौधारोपण, पर्यावरण भारती ने लगाए पीपल, बरगद और जामुन के पौधे

Tree Plantation in Arrah : आरा के वीर कुंवर सिंह मैदान में शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर पौधारोपण गतिविधि का आयोजन किया गया. पर्यावरण संतुलन और 33% जंगल की अनिवार्यता पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें वृक्षारोपण को लेकर जोर दिया गया.

Tree Plantation in Arrah : आरा के वीर कुंवर सिंह मैदान में शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा देव वृक्ष पीपल के 3, बरगद के 5, गूलर के 4 और जामुन के 5 पौधे लगाए गए. पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी मनमोहन चौबे ने किया. सहयोग सोनू सिंह ने किया.

पर्यावरण संतुलन और 33 प्रतिशत जंगल की अनिवार्यता

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक, पर्यावरण भारती के संस्थापक तथा अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य रामबिलास ने कहा कि पर्यावरण 5 'ज' से बना है. इसमें पहला जल, दूसरा जमीन, तीसरा जंगल, चौथा जानवर और पांचवां जन (मानव) शामिल हैं.

इनके संतुलन से ही पर्यावरण संतुलित होगा. धरती पर 33% जंगल अनिवार्य है, परन्तु मानव जनसंख्या की अत्यधिक वृद्धि के कारण धरती पर केवल 15% ही जंगल बचा है. अतः पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान संसार के प्रत्येक मानव को चलाना होगा.

विज्ञान के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है. अपने घरों के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाएं.

शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर स्मरण

श्री शांडिल्य ने बताया कि जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए शहीद उधम सिंह लंदन गए थे. वहां बदला लिया, परन्तु 31 जुलाई 1940 को फांसी दी गई. इसलिए 31 जुलाई को प्रतिवर्ष उधम सिंह का शहीद या बलिदान दिवस मनाया जाता है.

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के पौधारोपण अभियान में मनमोहन चौबे, सोनू सिंह, रामबिलास शांडिल्य, अमित कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

Also Read : गया जी में निगमकर्मियों की हड़ताल से बढ़ा संकट, शहर में कचरे का अंबार; जलापूर्ति बाधित होने पर DM ने दिए FIR के निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >