Arrah News : भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में में रविवार के दोपहर में एक घर में छापेमारी कर 60 पीस अंग्रेजी शराब, 26 हजार रुपये नकद तथा एक धारदार चाकू बरामद किया. मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बरामद नकदी को शराब बिक्री से प्राप्त राशि बताया जा रहा है.
गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी
बड़हरा थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि बड़हरा गांव के वार्ड संख्या-6 निवासी स्वर्गीय प्रदीप राय का पुत्र राहुल राय अपने घर में अंग्रेजी शराब छिपाकर उसकी बिक्री कर रहा है.सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल उक्त स्थान पर छापेमारी की.छापेमारी के दौरान पुलिस ने राहुल राय को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
तलाशी लेने पर उसके घर से 51 पीस 8 पीएम गोल्ड तथा 09 पीस 8 पीएम स्पेशल व्हिस्की बरामद हुआ है. इसके साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 26 हजार रुपये नकद और एक धारदार चाकू भी जब्त किया गया.थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब, नकद राशि एवं चाकू को जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी
