जदयू मीडिया सेल के जिला व प्रखंड कमेटी का हुआ विस्तार

जिला कमेटी, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष का विस्तार किया गया

आरा.

मीडिया सेल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल के निर्देश पर मीडिया सेल जद (यू) भोजपुर के जिलाध्यक्ष प्रियांशु कुशवाहा के द्वारा जिला कमेटी, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष का विस्तार किया गया. सभी नव मनोनीत कमेटी सदस्यों को मीडिया सेल जनता दल (यू) की तरफ से बधाई दी गयी. नयी कमेटी में रोशन सिंह को आरा नगर अध्यक्ष एवं कुंदन शर्मा, रोहित पटेल, राजेश कुशवाहा, चंदन चौबे, अमरजीत सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं अभय कुशवाहा, विष्णु शंकर सिंह, सोनू अंसारी, सौरभ मिश्रा, बिट्टू पटेल, जितेंद्र रजक, अमन कुशवाहा, रोहित को जिला महासचिव मनोनित किया गया. जबकि रोहित सिंह,वीर पटेल, सिद्धार्थ यादव, हिमांशु, सत्येंद्र, अतुल राय, ब्रिज किशोर, आदित्य सिन्हा, पप्पू पासवान, रोहित को जिला सचिव बनाया गया. वही रोहित मिश्र को प्रखंड अध्यक्ष शाहपुर, राजेश प्रजापति को पीरो, सागर कुशवाहा को जगदीशपुर, रवि गुप्ता को बिहिया, विकास सिंह को बडहरा, भोला सिंह को आरा, सेराज अंसारी को गडहनी, मिथलेश कुशवाहा को तरारी, अंकित कुमार को उदवंतनगर, दीपक ओझा को संदेश का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >