भोजपुर में खेत पर काम कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत, बोरिंग चालू करते समय हुआ हादसा

आरा के बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव में मंगलवार की शाम खेत में बोरिंग चालू करने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से 68 वर्षीय किसान भागीरथी महतो की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव में मंगलवार की शाम विद्युत करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. सीताराम महतो के 68 वर्षीय पुत्र भागीरथी महतो हैं. वह पेशे से किसान थे.

बोरिंग चालू करने के दौरान हुआ हादसा

मृतक के बेटे अक्षय कुमार ने बताया कि खेत रोपनी चल रहा था और वह बिचड़ा डालने गए थे. उस दौरान जब वह बोरिंग चालू करने गए, उसी दौरान बिजली का तार शार्ट करके टूटकर उनके शरीर पर गिर पड़ा. जिससे उनकी मौत हो गई. कुछ देर बीत जाने के बाद जब वे लोग खेत में पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनके पिता मृत अवस्था में पड़े हैं.

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

इसके पश्चात परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी रामकेसी देवी, तीन पुत्र रविंद्र महतो, योगेंद्र महतो, अक्षय कुमार व पुत्री सुनीता एवं मुन्नी देवी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उनकी पत्नी रामकेसी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क अब पहले से ज्यादा भव्य, सेल्फी प्वाइंट, बोटिंग और ओपन जिम समेत मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >