आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर लोक प्रशासन विभाग में मंगलवार को नए विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. आमिर महमूद ने पदभार ग्रहण किया. विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. महमूद के विभागाध्यक्ष बनने से विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल देखने को मिला.
पदभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों ने विभाग पहुंचकर डॉ. आमिर महमूद को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में लोक प्रशासन विभाग शैक्षणिक एवं शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.
उपस्थित शिक्षक एवं गणमान्य लोग
इस अवसर पर प्रो. उमेश कुमार, प्रो. कुंदन कुमार सिंह, प्रो. डी.एन. चौधरी, प्रो. यशवंत कुमार, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. शैलेंद्र यादव, डॉ. शशिभूषण देव, डॉ. वकारुत जमा, डॉ. फौजिया रहमान, डॉ. ट्विंकल केसरी, डॉ. अंकिता मिश्रा, डॉ. एम.डी. अरमान, डॉ. रामधनी राम, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, डॉ. सलेजा सिंह, डॉ. चिंटू, डॉ. मुकेश कुमार राम समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे.
छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और बधाई देने वाले अन्य लोग
इसके अलावा सुमन सौरभ, अंसल राज, रवि प्रसाद, नरेंद्र सिंह, अमित कुमार ओझा, नेहा कुमारी, सुमन कुमारी, ज्योति कुमार, रवि कुमार चौबे, तनवीर हैदर, अहिश ठाकुर, नीरज कुमार, जयराम जी, रंजित जी सहित लोक प्रशासन विभाग के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाना और प्राथमिकताएं
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. आमिर महमूद ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि विभाग में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण को और मजबूत करना, शोध कार्यों को बढ़ावा देना तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रयास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.
Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी
उन्होंने कहा कि विभाग के सभी शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के सहयोग से लोक प्रशासन विभाग को अकादमिक एवं शोध के क्षेत्र में और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा. वहीं, उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विश्वास जताया कि डॉ. आमिर महमूद के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लोक प्रशासन विभाग शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा.
