आरा: चुनावी तैयारियों पर DM सख्त, EVM-VVPAT वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, लॉग बुक, सीसीटीवी निगरानी और अग्निशमन यंत्रों की विस्तार से समीक्षा की. निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Bhojpur News : जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी निर्वाचन मशीनों की सुरक्षा, लॉग बुक के संधारण, प्रवेश-निष्कासन नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्र और बैकअप व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की.

सुरक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि बिना अनुमति कोई भी सुरक्षा कर्मी अपने ड्यूटी स्थल से न हटे. वेयरहाउस की 24 घंटे सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक प्रवेश और निकास का विवरण लॉग बुक में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए.

वेयरहाउस को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने का निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि वेयरहाउस परिसर का वातावरण हमेशा सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित रखा जाए. साथ ही सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन सामग्री पूरी तरह सुरक्षित रहे.

'निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता'

डीएम तनय सुल्तानिया ने कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और अनुशासन के साथ करें, ताकि किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >