तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

प्रभारी बनाये गये कुमार गौतम सिन्हा

जगदीशपुर.

भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने नगर के डीएम रोड स्थित अर्जुन प्रसाद के आवास पर तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक की. अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद साह एवं संचालन अर्जुन प्रसाद ने किया. इस दौरान तिरंगा यात्रा का प्रभारी कुमार गौतम सिन्हा व सह प्रभारी अशोक चौधरी को बनाया गया.

बैठक में मुख्य रूप से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर 22 मई की शाम तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी, जो वीर कुंवर सिंह किला मैदान से होकर झांझरिया पोखरा मंगरी चौक, चौरस्ता, सदर बाजार दुलौर गली, कोतवाली थाना पर होते हुए स्वारथ साहू के खेल मैदान में पहुंचकर संपन्न होगी. इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद साह, अर्जुन प्रसाद, आदित्य कुमार, कुमार गौतम सिन्हा, विवेक कुशवाहा, विनय मिश्रा, अरुण सिंह, विजय कुमार चौबे, अमर चौबे, मनी सिंह, नागेंद्र केशरी, राम किशुन प्रसाद, मिथिलेश यादव, रंजन सिंह, रवि कुमार हीरू, अशोक चौधरी, बजरंगी जी, शिव जी प्रसाद, आर के चंचल, राज कुमार पटवा, विनोद प्रसाद, कृपा शंकर पांडेय, पिंकू यादव, संजय केशरी, मनोज जी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >