गड़हनी प्रखंड मुख्यालय पर आज लगेगा दिव्यांगता शिविर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी आशा को इसकी जानकारी दी गयी थी

गड़हनी.

गुरुवार को स्थानीय प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में दिव्यांजनों को दिव्यांजगता कार्ड बनाने को लेकर शिविर लगाया जायेगा. इसके लिये स्वास्थ्य विभाग को पहले ही सूचित कर दिया गया है. शिविर में जिले से भी डॉक्टरों की टीम आयेगी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी आशा को इसकी जानकारी दी गयी थी और कहा गया था कि अपने पोषक क्षेत्र में जाकर दिव्यांजनों को खोजना है और उन्हें बताना है कि इस तारीख को प्रखंड मुख्यालय पर शिविर लग रहा है, आप आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें, जिससे दिव्यांजनों का कार्ड बनाया जा सके. स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि इसके पहले भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई बार दिव्यांगता शिविर लगाया जा चुका है, लेकिन ये विशेष शिविर लग रहा है, जिससे छूटे हुए दिव्यांजनों का कार्ड बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >