सावन की पहली सोमवारी पर बाबा योगेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,भक्तों ने किया जलाभिषेक

Sawan First Somwari : सावन की पहली सोमवारी पर जगदीशपुर के प्रसिद्ध बाबा योगेश्वर नाथ धाम सहित अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

Sawan First Somwari : सावन माह की पहली सोमवारी पर जगदीशपुर के प्रसिद्ध शिव जी के पोखरा स्थित द्वापरयुगीन बाबा योगेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए पूरे श्रद्धाभाव से जलाभिषेक करते रहे.

पूजा-अर्चना के साथ भक्तिमय बना मंदिर परिसर

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. मंदिर समिति की ओर से साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी. पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण शिवमय बना रहा.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

अन्य शिवालयों में भी उमड़ी आस्था

जगदीशपुर नगर के अन्य शिव मंदिरों के अलावा प्रखंड के हेतमपुर, ककिला सहित विभिन्न गांवों के प्राचीन शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की.

क्या है धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन माह की सोमवारी पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्चे मन से की गई शिव आराधना से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

Also Read : VKSU ने 4 अगस्त को घोषित किया अवकाश, चेहल्लुम के मौके पर बंद रहेंगे विश्वविद्यालय और सभी कॉलेज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay kumar mish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >