प्राकृतिक आपदा पर भारी रही महायज्ञ में आस्था की भीड़

शाहपुर नगर पंचायत के शाहपुर-मिश्रवलिया रोड स्थित बाल पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान गुरुवार की दोपहर में आई तेज आंधी और बारिश ने अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न कर दी थी.

शाहपुर. शाहपुर नगर पंचायत के शाहपुर-मिश्रवलिया रोड स्थित बाल पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान गुरुवार की दोपहर में आई तेज आंधी और बारिश ने अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न कर दी थी. शांति व्यवस्था गड़बड़ा गयी थी. सभी टेंट के बांस उखड़ कर गिर गए थे.. जगह-जगह कीचड़ एवं पानी का जमाव हो गया था. सभी तरह के लाइट, तार एवं टेलीविजन टूट कर ध्वस्त हो चुके थे. फिर भी राहत की बात है कि इस प्राकृतिक आपदा में कोई जनहानि नहीं हुई. तेज आंधी और पानी के बावजूद मौसम की चुनौतियों को सफलता पूर्वक पार करते हुए शुक्रवार से महायज्ञ के सभी कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार संचालित हो रहे हैं. यज्ञ समिति के सदस्य, सैकड़ों नवयुवक एवं स्वयंसेवकों के अथक परिश्रम के कारण यज्ञ में भाग लेने वाले श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के प्रार्थना, अनुष्ठान और सामुदायिक गतिविधिया शुक्रवार के सुबह से सुचारु शुरू करा दी गयी है. प्रवचन कार्यक्रम भी दूसरा पंडाल लगाकर शुक्रवार की दोपहर विभिन्न साधु संत महाराज द्वारा सुचारू रूप से शुरू करा दी गयी है.

आज ही तय समय पर ही अखिल अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन होगा : आज यानी 12 अप्रैल, शनिवार के दिन श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पूर्णाहुति के अवसर पर संतों की पावन भूमि शाहपुर को अखिल अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन का सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है. महायज्ञ के साथ इस सम्मेलन का आयोजन शाहपुर के लिए एक दोहरी उपलब्धि होगी. धर्म सम्मेलन के दौरान शाहपुर को वैश्विक संवाद का केंद्र बनते देखना यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा. सम्मेलन में देश के कोने-कोने से संत व धर्माचार्य पहुंचेंगे जो वैष्णव धर्म का मानव जीवन में महत्व पर चर्चा के साथ ही वैष्णव संप्रदाय के व्यापक दृष्टिकोण पर अपना विचार रखेंगे. अखिल अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन के दौरान देश के कोने कोने से सैकड़ों संत व धर्माचार्य धर्म सम्मेलन मंच की शोभा बढ़ायेंगे. धर्म सम्मेलन दिन के दो बजे से शुरू होगा और देर शाम तक चलेगा.

फोटो -01, 02 थोड़ी देर बाद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >