आरा: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोहरा बाजार से एक बदमाश को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Arrah News : कृष्णगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी स्व. त्रिलोकी प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सोहरा बाजार में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही आरोपित भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >