आरा : मंदिर से लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, पति की मौत; चालक फरार

Arrah Mohania Highway Accident : आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ.

Arrah Mohania Highway Accident : आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया गांव के समीप सोमवार की सुबह बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी मामूली रूप से जख्मी हो गई. घटना के तुरंत बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, मृतक गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ दक्षिणी टोला गांव निवासी शिवजी यादव के 50 वर्षीय पुत्र लालबाबू यादव थे. वह पेशे से किसान थे और वर्तमान में मसाढ़ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-13 के निर्वाचित सदस्य थे. मृतक के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह उनके माता-पिता चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव स्थित बालाजी मंदिर में पूजा करने गए थे और वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा. आक्रोशित ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे को कौंरा मठिया गांव के समीप पूरी तरह जाम कर दिया और स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. करीब दो घंटे तक रहे इस सड़क जाम के कारण हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा.

घटना की सूचना पाकर जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने के प्रयास में जुट गए. पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद जाम को हटाया जा सका, जिसके बाद हाईवे पर वाहनों का परिचालन दोबारा सुचारू रूप से शुरू हुआ.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी तत्काल जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाइयों और एक बहन में दूसरे स्थान पर थे.

उनके परिवार में पत्नी चानो देवी के अलावा दो पुत्र अनिल कुमार व सुनील कुमार और एक पुत्री प्रीती कुमारी हैं. इस अचानक हुई घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है. हादसे में घायल पत्नी चानो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है

Also Read : आरा : बीस सूत्री बैठक में जनहित के मुद्दों पर तीखी बहस, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >