आरा : डायन का आरोप लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दंपति समेत चार लोग घायल

भोजपुर जिले के महुदयी गांव में डायन के आरोप को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई. इस मारपीट में एक दंपती सहित चार लोग घायल हो गए, जिनका इलाज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Arrah News : भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदयी गांव में रविवार की दोपहर डायन का आरोप लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों से दंपती समेत चार लोग जख्मी हो गए. जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया.

जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में एक पक्ष से सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदयी गांव निवासी 52 वर्षीय सत्येंद्र यादव, 45 वर्षीया उनकी पत्नी इंदू देवी एवं 25 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार यादव शामिल है. जबकि दूसरे पक्ष से उसी गांव के निवासी नागेंद्र यादव की 35 वर्षीया पत्नी प्रतिमा देवी शामिल हैं.

पुलिस कर रही मामले की जांच

बताया जाता है कि इंदू देवी के द्वारा प्रतिमा देवी पर डायन होने का झूठा आरोप लगाया जा रहा था. जिसको लेकर पहले दोनों महिलाओं के बीच नोकझोंक हुई. देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई. जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। जिसमें सभी जख्मी हो गए. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >