सहार प्रखंड की अंधारी पंचायत के वार्ड सदस्य राम कुमार राम का शव नहर से बरामद

शव गुरुवार को नहर में मिलने के बाद परिजनों में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गयी

सहार.

चौरी थाना क्षेत्र के आठपा निवासी राम भरोसा राम के 40 वर्षीय पुत्र वार्ड सदस्य रामकुमार राम का शव गुरुवार को नहर में मिलने के बाद परिजनों में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जानकारी के अनुसार अंधारी पंचायत के वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य रामकुमार राम बुधवार की शाम में शौच करने के लिए अंधारी कुटिया के समीप नहर किनारे गये थे, जहां से देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोज बीन शुरू कर दी. बाद में शक के आधार पर परिजनों के द्वारा नहर के किनारे भी खोजबीन की गयी, जहां नहीं मिलने पर परिजनों के द्वारा चौरी पुलिस को सूचना दी गयी. तब गुरुवार को फतेहपुर मठिया के समीप नहर से रामकुमार राम का शव बरामद किया गया. इसके बाद परिवार में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गये. इस घटना पर गहरी दुख व्यक्त करते हुए पूर्व मुखिया चमकिला पासवान ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मुहैया कराने की मांग की. वहीं, पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा भेजा गया. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया. उन्होंने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.