अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर, मौत

जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव के समीप शनिवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी़ हादसे में उसकी मौत हो गयी़

आरा़

जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव के समीप शनिवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी़ हादसे में उसकी मौत हो गयी़ इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया़ घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा़ जानकारी के अनुसार मृत छात्र चरपोखरी थाना क्षेत्र के बराड़ गांव वार्ड नंबर 9 निवासी स्व मुन्ना साह का 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है एवं इंटर का छात्र था़ घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर वह इंटर का परीक्षा देने के लिए उदवंतनगर स्थित हाइस्कूल में आया था़ परीक्षा देने के बाद जब बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था़ उसी दौरान ध्यानी टोला के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी़ जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए आरा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने देखा उसे मृत घोषित कर दिया़ सूचना पाकर परिजन भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे़ इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गयी़ सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया़ बताया जाता है कि मृतक अपने तीन बहन व एक भाई में दूसरे स्थान पर था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था़ उसके परिवार में मां पूनम कुंअर एवं तीन बहन है़ उसके पिता की मौत वर्ष 2010 में बीमारी के कारण हो गयी थी़ घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मच गया है़ इस घटना के बाद मृत छात्र की मां पूनम कुंअर एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >