भोजपुर : ट्रांसफार्मर जलने से गांव अंधेरे में, बिहिया में सड़क पर उतरे ग्रामीण; जल्द बदलने के आश्वासन पर हटा जाम

भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड में ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरा छाने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात बाधित हुआ. अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया.

Bihiya Transformer Issue : भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड के मनियारा गांव में पिछले कई दिनों से जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सिकरिया मोड़ के पास बिहिया-तियर मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की.

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं. इससे स्कूली बच्चों, यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा है.

बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट गहरा गया है, घरेलू कामकाज ठप हैं और खेती-किसानी पर भी असर पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को आवेदन दिया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई.

Also Read : आरा : शाहपुर पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद आरोपित गिरफ्तार

पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारियों की समझाइश

सड़क जाम की सूचना मिलते ही तियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. बाद में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने ग्रामीणों से वार्ता कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया.

अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया, तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका.

Also Read : आरा में जहर खाने से अधेड़ समेत दो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती

ग्रामीणों की चेतावनी और आगे की स्थिति

वहीं ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि अगर शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailendra kumar gupt

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >