आरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मामा-भांजा को कुचला ; युवक की मौत

Bihar Road Accident: आरा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा हादसे का शिकार हो गए. इस दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा घायल हो गए.

Bihar Road Accident: (दीपक गुप्ता) आरा के कोईलवर क्षेत्र के चांदी थाना अंतर्गत चांदी-जमीरा सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार मामा-भांजे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े.

20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

हादसे में नरही निवासी विशाल कुमार (उम्र 20 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह अनिल रजक का पुत्र बताया जाता है. बताया जा रहा है कि विशाल अपने मामा जीतन कुमार के साथ बाइक से अपने ननिहाल आरा जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया.

गंभीर रूप से घायल हुए मामा

दुर्घटना में विशाल कुमार के मामा जीतन कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सदर अस्पताल आरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विशाल कुमार को मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम में देरी, परिजनों में आक्रोश

घटना की सूचना मिलने पर चांदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. हालांकि परिजनों को रातभर इंतजार करना पड़ा और पोस्टमार्टम अगले दिन सुबह हो सका.

ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

राकेश कुमार रौशन ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

लगातार ट्रैक्टरों से हो रही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है. लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से हो रहे ऐसे हादसों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

Also Read:सासाराम में सड़क हादसा: शराब लदी बाइक ने मारी टक्कर, तीन लोग घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >