भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में हाईवोल्टेज ड्रामा! महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय की मजिस्ट्रेट से तीखी बहस

Bihar News: भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी उपचुनाव के दौरान आरा ब्लॉक परिसर में उस समय हंगामा हो गया, जब महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय की तैनात मजिस्ट्रेट से बहस हो गई. सोनू राय ने प्रशासन पर जदयू प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है.

Biahr News:(आशुतोष पाण्डेय और नरेंद्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) भोजपुर-बक्सर में एमएलसी उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह से ही मतदान जारी है. सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है. इसी बीच आरा ब्लॉक परिसर में अचानक माहौल गर्म हो गया. महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय और वहां तैनात मजिस्ट्रेट के बीच तीखी बहस हो गई. कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप

विवाद के बाद मीडिया से बात करते हुए महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि प्रशासन जदयू प्रत्याशी के पक्ष में काम कर रहा है. उनका आरोप है कि महागठबंधन समर्थक मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है. साथ ही उन्हें मतदान प्रक्रिया के दौरान डिस्टर्ब किया जा रहा है.

मतदान केंद्र पर बढ़ी हलचल

सोनू राय के आरोपों के बाद मतदान केंद्र के बाहर राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया. कुछ देर बाद मतदान प्रक्रिया फिर से जारी हो गई.

प्रशासन ने बनाए रखी निगरानी

चुनाव को लेकर प्रशासन पहले से अलर्ट मोड में है. सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने का दावा किया जा रहा है.

जिले में जारी है मतदान

भोजपुर और बक्सर जिले में एमएलसी उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से जारी है. जनप्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. चुनाव मैदान में एनडीए और महागठबंधन समेत कुल छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री को आरा स्थित राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय के वज्रगृह में जमा करेंगी. इसी स्थान पर 14 मई को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे. चुनाव को लेकर जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है.

Also Read:बिहार MLC उपचुनाव में सियासी संग्राम,कन्हैया प्रसाद और सोनू राय के बीच कांटे की टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >