Bihar Crime News: आरा रेल थाना पुलिस ने सोमवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस में छापेमारी कर एक महिला यात्री को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ट्रेन में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
ट्रॉली बैग से बरामद हुई शराब
जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में रेल पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान एक महिला यात्री के ट्रॉली बैग की जांच की गई, जिसमें से 2.25 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार महिला की पहचान राखी वर्मन (27 वर्ष) के रूप में हुई है. वह पटना जिले के बेउर इलाके की रहने वाली बताई जा रही है.
रेल थाना आरा में दर्ज हुआ मामला
बरामद शराब और गिरफ्तार महिला को आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना आरा लाया गया. पुलिस ने मामले में रेल थाना आरा कांड संख्या 119/26, दिनांक 11 मई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. महिला के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहत केस दर्ज किया गया है.
शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
रेल पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला शराब कहां से लेकर आ रही थी और इसे किस जगह पहुंचाना था. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मामले में कोई और लोग शामिल हैं या नहीं. रेल थाना पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.
Also Read: अब नशा तस्करों की खैर नहीं, बिहार की पहली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का इस जिले में हुआ गठन
Also Read: पटना में युवक ने खौफनाक अंदाज में की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड और उसकी मां के सामने खुद को मारी गोली
