भोजपुर में पांच दिन के नवजात का शव बरामद, आरा पुलिस ने एक साथ कराया तीन लाशों का पोस्टमार्टम

Bihar Crime: भोजपुर में पुलिस को अलग अलग जगहों पर शुक्रवार को तीन शव मिला था. तीनों शवों को पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. वहीं दो शव की पहचान नहीं हुई है. हालांकि पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Bihar Crime News: आरा पुलिस को अलग-अलग जगहों से तीन शव मिला. तीनों शवों को बारी-बारी से सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. पहला शव उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव अंडा फार्म के पूरब साइड स्थित सड़क किनारे मिला. यहां से जो शव बरामद किया गया, वह पांच दिन के नवजात बालक का था. वहीं दूसरा शव आरा-कोईलवर स्टेशन के बीच रेलवे पटरी से किया गया. यह शव एक अज्ञात 45 वर्षीय अधेड़ का था. इन दोनों शवों की की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. हालांकि पुलिस पता लगाने में जुटी है. तीसरा शव भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव से पुलिस ने बरामद किया. तीसरा शव का पहचान आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी स्व.लल्लू सिंह के 42 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह के रूप में किया गया है. पुलिस ने इन तीनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में शुक्रवार को करवाया.

घटना नंबर-1

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव अंडा फार्म के पूरब साइड स्थित सड़क किनारे चार्ट से शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात पांच दिन के नवजात बालक का शव बरामद हुआ है. शव के मिलने से गांव में आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई. सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज गया. इसके पश्चात पुलिस शव पहचान करने के लिए जुट गई है, जबकि नवजात बालक के शव को किसने और क्यों फेंका. यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा. वहीं खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

घटना नंबर- 2

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कोईलवर स्टेशन के बीच अप लाइन पर गुरुवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी गई. सूचना पाकर आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया, इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है. इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात अधेड़ की मौत ट्रेन की चपेट में आने एवं शव क्षत-विक्षत हो जाने कारण मृत्यु होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

Also Read: Bihar News: वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगी पटना-आरा-सासाराम फोरलेन, सोन नदी पर बनेगा सातवां पुल

घटना नंबर- 3

भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव में शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे किसान को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव निवासी स्व.लल्लू सिंह के 42 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह है. वह पेशे से किसान थे. इधर मृतक के भतीजे अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह वह खेत में काम करने गए थे. दो घंटे बाद करीब आठ बजे कब वह खेत से वापस घर लौट रहे थे. उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में जारी रहेगा ठंड का दौर, जानें शीतलहर और ठिठुरन वाली जाड़ से कब मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर