Bihar: आरा में प्रखंड प्रमुख के बेटे को गोलियों से भूना, बैक टू बैक मारी पांच गोली

Bihar: बिहार के आरा में अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला. घर से ब्लॉक ऑफिस जा रहे प्रखंड प्रमुख के बेटे को एक के बाद एक पांच गोलियां मारी गयी. युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

Bihar: आरा. बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला. बेखौफ अपराधियों ने घर से ब्लॉक ऑफिस जा रहे प्रखंड प्रमुख के बेटे को गोलियों से भून दिया. बेखौफ अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख के बेटे को एक के बाद एक पांच गोलियां दागीं. पांच गोलियां लगने के बाद प्रमुख के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव की है. किस कारण से प्रमुख के बेटे की हत्या की गई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ब्लॉक जाने के दौरान हुई हत्या

जानकारी के मुताबिक, सैदपुर गांव निवासी रमई राम और सदर प्रखंड प्रमुख जय कुमारी देवी का 25 वर्षीय बेटे अखिलेश कुमार अपनी मां के साथ सदर प्रखंड कार्यालय में काम करता था. हर रोज की तरह वह ब्लॉक जाने के लिए घर से निकला था, तभी बीच रास्ते में सारंगपुर गांव स्थित चिमनी भट्ठा के पास उसे घेर लिया और उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी की इस घटना में अखिलेश को पांच गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. रास्ता सुनसान होने के कारण हत्या की सूचना किसी को नहीं हुई.

Also Read: Bihar: राबड़ी देवी ने बहू राजश्री को सिखाया चक्की चलाना, तेजस्वी की पत्नी ने इंस्टा पर शेयर की फीलिंग

देर रात मिला शव

बताया जा रहा है कि सोमवार को ही अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख के बेटे को गोली मारी थी. जब देर रात तक वह पवापस नहीं लौटा तो परिजनों को शंका हुई और उसकी तलाश शुरू की गई. जिसके बाद सोमवार की देर रात खून से लथपथ शव बरामद किया गया. उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. परिजनों ने किसी के साथ उसकी दुश्मनी की बात से इनकार किया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >