भोजपुर पुलिस में फेरबदल, सुशांत कुमार को मिली ख्वासपुर थाना की कमान, जानिए कैसा है पुलिस रिकॉर्ड

Bhojpur Police News: भोजपुर पुलिस प्रशासन में हुए फेरबदल के तहत 2009 बैच के पुलिस अधिकारी सुशांत कुमार को ख्वासपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व में जगदीशपुर थाना में जेएसआई रहे सुशांत कुमार ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को अपनी प्राथमिकता बताया है.

Bhojpur Police News: (मिथिलेश कुमार की रिकोर्ड) भोजपुर पुलिस प्रशासन में हुए फेरबदल के तहत सुशांत कुमार को ख्वासपुर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है. सुशांत कुमार वर्ष 2009 बैच के पुलिस अधिकारी हैं. वह इससे पहले जगदीशपुर थाना में जेएसआई (जूनियर सब इंस्पेक्टर) के पद पर कार्यरत थे. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई मामलों के सफल निष्पादन और प्रभावी पुलिसिंग के जरिए अलग पहचान बनाई है.

अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई होगी प्राथमिकता

ख्वासपुर थाना की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उन पर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी. पुलिस अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग देखने को मिलेगी.

स्थानीय लोगों ने नए थानाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनसे जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने की अपेक्षा जताई है. लोगों का मानना है कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी.

कानून का राज कायम रखना पहली प्राथमिकता

पदभार संभालने के बाद सुशांत कुमार ने कहा कि कानून का राज कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा.

Also Read: बिहार के उपमुख्यमंत्री को धमकी भरा कॉल, साइबर थाने में FIR, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >