Bharat Tiwari Encounter : (मिथिलेश्वर सिन्हा की रिपोर्ट) पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिलने शुक्रवार को सांसद सुदामा प्रसाद उनके घर पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.
प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत होता है एनकाउंटर- सांसद
परिजनों से बातचीत के बाद सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि यह कथित एनकाउंटर प्रथम दृष्टया पूरी तरह फर्जी प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि केवल थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों के निलंबन से सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती. इस मामले में हुई कार्रवाई से स्पष्ट है कि मुठभेड़ को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए.
उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग
सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हर स्तर पर आवाज उठाएंगे. उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि एनकाउंटर के लिए जिम्मेदार सभी अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की जांच की जानी चाहिए. दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.
बड़ी संख्या में मौजूद रहे ग्रामीण और जनप्रतिनिधि
सांसद के दौरे के दौरान हरेंद्र प्रसाद, कांग्रेस नेता राकेश त्रिपाठी, राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, मुखिया बलिराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन किया.
इसे भी पढ़ें : सरेंडर के बाद गोली क्यों मारी? भरत तिवारी के एनकाउंटर पर कई भाजपा नेताओं का सवाल
