भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर जीतन राम मांझी का बयान, कहा- न्यायिक जांच रिपोर्ट से पहले हत्या कहना गलत

Bharat Tiwari Encounter : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट आने से पहले इसे हत्या कहना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए.

Bharat Tiwari Encounter : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट आने से पहले इसे हत्या कहना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाना चाहिए.

न्यायिक जांच पूरी होने तक इंतजार की अपील

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए न्यायिक जांच आयोग गठित किया गया है कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी या फिर हत्या की नीयत से कार्रवाई की गई थी. ऐसे में आयोग की रिपोर्ट आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा.

Arrah News : सरकार के कुछ बयानों पर उठाए सवाल

मांझी ने कहा कि यदि सरकार में शामिल कुछ लोगों को पहले से ही यह विश्वास है कि भरत तिवारी की हत्या हुई है, तो फिर न्यायिक जांच आयोग गठित करने का औचित्य क्या है. उन्होंने कहा कि यदि निष्कर्ष पहले से तय है तो आयोग को भंग कर सीधे दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कर देनी चाहिए.

Bharat Tiwari Case : ‘रिपोर्ट आने के बाद ही हो निष्कर्ष’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी संवेदनशील मामले में न्यायिक जांच पूरी होने और उसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए. जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार का फैसला सुनाना न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है.

Also Read : ‘अब हाईकोर्ट जाएंगे, न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी’, बोले भरत तिवारी के भाई चंदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >